Uttar Pradesh News हाराजगंज जनपद कब्र से निकालकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश
क्षेत्र के परासखाड़ में संदिग्ध अवस्था में मृत बालक का शव एसडीएम रमेश कुमार के आदेश पर कब्र से बाहर निकाल कर पांच दिन बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता ने अधिकारियों से शव की पोस्टमार्टम की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार डॉ. रवि यादव की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी सीताराम का सात वर्षीय बालक शिवम पट्टीदारों के लड़कों के साथ बीते दो अगस्त को पोखरे में नहाने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर के बाद बालक का शव पोखरे में मिला। जिसे गांव के लोगों की मौजूदगी में दफना दिया गया। अगले दिन तीन अगस्त को बालक की मौत को लोग हत्या बताने लगे। इसके बाद पिता सीताराम ने थानाध्यक्ष को पत्र देकर बालक के शव की पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पीड़ित पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के सामने भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। सात अगस्त को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



Subscribe to my channel