उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रयास करूंगा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के दौरान मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जिले भर में उत्साह पूर्वक आयोजित होगा | इस दौरान पंच प्रण की शपथ भी दिलाई जाएगी | जिलाधिकारी ने बताया कि 9 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतो, नगर निकायों, ब्लॉको, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि को पंच प्रण की शपथ दिलाई जाएगी | उन्होंने बताया कि सभी को मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा | शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके स्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा | मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा | मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा | मैं शपथ लेता हूं कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा. की पंक्तियों के द्वारा शपथ ली जाएगी | उन्होंने कहा कि जनपद वासी पंच प्रण की शपथ लेते हुए भारत सरकार की वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in पर सेल्फी सामूहिक या एकल अपलोड कर सकते हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button