उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक शाखा समिति का 30 जुलाई को चुनाव हुआ था | जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन स्थित कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया | संगठन के क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई | इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एक अनुशासित संगठन है, और इस संगठन के पदाधिकारी हमेशा कर्मचारी हितों के लिए बराबर संघर्ष करते रहते हैं | संगठन के प्रांतीय प्रतिनिधि अखिल वाजपेई ने कहा कि निगम हित व कर्मचारी हितों में अगर कोई शाखा आंदोलन करती है तो पूरा क्षेत्र हर समय तैयार मिलता है | रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सोमवार को क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा शपथ ग्रहण समारोह कराया गया | शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वित्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरदोई व शाखा हरदोई के अलावा गोला, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, कन्नौज के शाखा अध्यक्ष व मंत्री मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button