Uttar Pradesh News प्राथमिकता से ग्रामीण सड़कें व नालियाँ बनवाने के शासन ने दिया निर्देश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई बारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों में जलभराव ना हो, ग्रामीणजन के लिए आंतरिक मार्गो की पर्याप्त उपलब्धता हो इसके लिए अभियान चलाकर ग्रामीण मार्ग एवं नालियां बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं | शासन की ओर से मिले निर्देशों के तहत डीएम को मनरेगा, राज्य व पंद्रहवे वित्त के कनवर्जेसन से अभियान चलाकर आवश्यकतानुसार मार्ग व नालियां बनवाने होंगे | शासन की ओर से निर्देश जारी होने के अनुसार मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव की नाली व सड़कों की आवश्यकता का आकलन कर मनरेगा की सामग्री मद का अधिकतम उपयोग आंतरिक सड़कों व नालियों के निर्माण पर करना होगा | निर्देश है किसी भी दशा में ग्रामों में जल भराव या अंतरिक्ष सड़कों का अभाव न होने पाए | जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक दिक्कत आंतरिक सड़कों के ना होने से होती है | ऐसे में सुनिश्चित किया जाए सभी ग्राम पंचायतों में आंतरिक सड़कों पर कम से कम पक्का खड़ंजा व नाली आवश्यक रूप से बनी हो | इन कार्यों को चिन्हित करने के साथ ही ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाई एवं फीड करवाई जाए | डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया इस संबंध में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन सुखलाल भारती ने दिशा निर्देश जारी किए हैं, शासन के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करवाया जाए |



Subscribe to my channel