Uttar Pradesh News आगरा में आई मोदी- योगी की कांवड़, 2024 में पुनः मोदी सरकार आने के लिए युवा लाए कांवड़ ,आगरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पहुंच किया जलाभिषेक

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
सावन का पावन महीना है और कावड़ियों की लगातार कतार जारी है । इसी क्रम में आगरा में नई तरह की कावड़ देखने को मिली। कावड़ पर मोदी और योगी की तस्वीर लगी हुई है। यह कांवड़ आगरा के दो युवा लेकर आए। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया योगी मोदी कि सरकार में हिंदुत्व जाग रहा है । हिंदुत्व को बढ़ावा मिल रहा है । बहुत अच्छी सरकार चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से 2024 में प्रधानमंत्री बनाने को लेकर भोले बाबा से मनोकामना की है और आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को फिर से सांसद बनाने को लेकर कामना की है इन दोनों युवाओं में एक नए तरीके का जोश देखने को मिल रहा है। सब लोग तो अपने लिए दुआ मांगते हैं लेकिन इन दोनों युवाओं ने मोदी योगी और आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है ।इस कावड़ को देखते हुए अपना दल एस पार्टी चिकित्सा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश चौधरी ने कावड़ियों पर फूलों की बरसात के साथ जगह जगह स्वागत किया ।
डॉक्टर महेश चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष ,अपनादल एस पार्टी चिकित्सा मंच



Subscribe to my channel