उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं अंकित जैन के संयोजन में विद्यालयी स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। सभी मॉडलों का अवलोकन नीरज कुमार जैन, अश्वनी कुमार जैन, अंकित जैन, अंजय जैन, विष्णुमणि, राजेश सक्सेना एवं अन्य शिक्षकों ने किया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस विद्यालय प्रदर्शनी में 48 विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल चंद्रयान 3, ऑटोमैटिक रेलवे गेट क्रासिंग, स्ट्रीट लाइट, ड्रिप सिंचाई, रिवर क्लीनिंग डिवाइस, ज्वालामुखी, मानव हृदय, मैग्नेटिक एनर्जी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, प्रदूषण मॉडल, किडनी मॉडल, स्वच्छता मॉडल, सोलर मॉडल, लेजर सेक्युरिटी आदि बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्य की सराहना एवं साथ ही मॉडलों में नवाचार के कार्य की प्रेरणा प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान वैभव मिश्रा के मैग्नेटिक एनर्जी मॉडल, द्वितीय स्थान हिमांशु के मानव हृदय मॉडल, कृष्णा राजपूत के ऑटोमैटिक रेलवे गेट एवं तृतीय स्थान कृष्णा सारस्वत की रिवर क्लीनिंग डिवाइस एवं पार्थ मिश्रा के चंद्रयान 3 को मिला।निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अंजय जैन एवं राजेश सक्सेना ने किया। नीरज कुमार जैन ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि कराने हेतु जिला समन्यवक अश्वनी जैन, अंकित जैन, राजेश सक्सेना एवं समस्त विद्यालय परिवार के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अंकित जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों, कार्यक्रम नोडल प्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी को जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशाल यादव, आयुष कुमार, रेनू यादव, विधि जैन एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button