उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कमीशन बाजी में उलझा आवास, दिव्यांग और नेत्रहीनों को भी नहीं छोड़ा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई   विकासखंड सांडी के ग्राम नोनखारा में प्रधानमंत्री आवास की किस्त में कमीशन का खेल करने वालों ने किसी को भी नहीं छोड़ा है | फिर चाहे वह नेत्रहीन हो या फिर दिव्यांग | आवास योजना में किस्तों के लिए कमीशन वसूली का आरोप लगाने में गरीब ही नहीं नेत्रहीन और दिव्यांग लाभार्थी भी शामिल हैं | उनके आवास भी किस्तो के इंतजार में अधूरे पड़े हैं | विकासखंड के ग्राम सभा नोनखारा के 23 आवास लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त मिलने के बाद भी अधिकांश आवास अधूरे ही बने हुए हैं | लाभार्थी अपने हक के लिए झटपटा रहे है, लेकिन अब तक कोई भी समीक्षा टीम निरीक्षण के लिए मौके पर नहीं पहुंची है | शिकायतकर्ता रूबी के प्रती धीरा ने प्रधान पति और उसके चाचा पर आवास में कमीशन वसूली का खुला आरोप लगाया तो मामला सुर्खियों में आ गया | दिव्यांग सुंदरलाल ने कमीशन में 40000 रूपए, वृद्धा कमला ने 10,000 रूपये, कुंती ने 30,000 रूपये, आंखों की रोशनी खोई महिला लाभार्थी अन्नपूर्णा ने 15000 रूपये, उनकी पत्नी विनोद ने 20000 रूपये और सुमन पत्नी कल्लू ने ₹10000 कमीशन बसूले जाने के आरोप लगाए | नतीजा कहीं पर मैच नहीं तो कहीं पर दीवार खड़ी हो सकी है | स्नेब डालकर आवास पूरा करने वाली लाभार्थी सुमन ने बताया कि अपनी कमाई लगाकर किसी तरह से आवास पूरा कर लिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button