IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आई फ्लू: बाजार से आई ड्राप गायब, चश्मों की बिक्री बढ़ी

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते बाजार में ब्रांडेड कंपनी की दवाएं एवं ड्राप्स गायब हो गई हैं। बाजार से दवा खरीदने के लिए रोगी इधर-उधर भटक रहे हैं। सीएचसी पर दवा लेने लिए मरीजों की इतनी लंबी लाइन है कि एक घंटे लाइन में लगने के बाद भी आई ड्रॉप हाथ में नहीं आ रहा है। खादी भंडार के पास बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि आई फ्लू की दवाओं की कमी हो गई है। तेजी से फ्लू फैलने के कारण आई ड्राप्स, दवा कम हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में आई ड्राप सिपलॉक्स-डी, बेटनिसोल, पायेरिमोन, मॉक्सीफ्लोक्सासिन, सिप्रो फ्लोक्सासिन, बेटनिसोल बाजार में उपलब्ध नहीं है। ये दवाएं आई फ्लू में अधिक कारगर बताई जा रही है। इनको खरीदने के लिए दुकान पर प्रतिदिन 100 से रोगी आ रहे हैं। दवाएं न होने के कारण उनको लौटाना पड़ रहा है। दवा विक्रेता पंकज वैश्य ने बताया कि बाजार में आई फ्लू दवाओं की कमी है। थोक बाजार से भी यह दवायें कम मिल रही है। दूसरी ओर फ्लू रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उसकी वजह से दवाओं की कमी हो गई है। आई फ्लू फैलने से बाजार में चश्मा की बिक्री बढ़ी आई फ्लू फैलने से बाजार में चश्मा की बिक्री बढ़ी है। फ्लू से बचाव से चिकित्सक मरीजों को चश्मा लगाने की सलाह दे रहे है। इसलिए बच्चे, किशोर-किशोरी, युवक-युवतियों और महिला-पुरुषों को फ्लू होने पर चश्मा लगाना पड़ रहा है। फ्लू रोगी बाजार में हथठेले और दुकानों पर 80 से 100 रुपये तक के चश्मे खरीद कर लगा रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चों को चश्मा लगाकर आने की हिदायत दी गई है। आंखें लाल होने पर डॉक्टर भी बचाव के लिए काला चश्मा लगाने का दे रहे हैं सुझाव आंखें लाल होने पर डॉक्टर भी बचाव के लिए काला चश्मा लगाने का सुझाव दे रहे हैं। वहीं, विभिन्न स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों के व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज देकर कहा जा रहा है कि यदि किसी बच्चे या उनके परिवार का कोई सदस्य आई फ्लू से संक्रमित हो तो ऐसे बच्चे कतई स्कूल न आएं। समस्या को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। नगर के चश्मे के मोती सिंह ने बताया कि बरसात में आई फ्लू का संक्रमण बढ़ने के बाद काले चश्मे की बिक्री बढ़ गई है। हर दिन पांच से 20 चश्मे बिक रहे हैं, जबकि शहर की अन्य दुकानों से भी लोग काले चश्मे खरीदकर बचाव कर रहे हैं। दुकानों पर काले चश्मे की भी शॉर्टेज हो गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button