उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कांवडियों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने रौंदा, एक की मौत,

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर  जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र में लखीमपुर सीतापुर मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास ग्राम बेनीपुर राजा के पास परिवहन निगम की एक अनियंत्रित अनुबंधित बस ने सड़क पर हरगांव शिवमंदिर में जलाभिषेक कर वापस जा रहे कांवडियों पर पीछे से बस चढ़ा दी। जिससे एक कांवडिए की मौत हो गयी सूचना पाकर हरगांव थाने की पुलिस व लखीमपुर खीरी की पुलिस बल मौके पर पहुंच गया । घटना से नाराज कांवडियों ने हाइवे के घटनास्थल पर ही भारी जाम लगा दी। जिससे आवागमन यातायात बाधित हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना क्षेत्र में लखीमपुर सीतापुर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास सोमवार को लगभग 6/30, पर लखीमपुर मार्ग पर स्थित ग्राम बेनी राजा दशरथ पुर के सामने कांवरिये को परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अनुबंधित बस ने कुचल दिया। जिससे कांवरिये की दर्दनाक मृत्यु हो गई। बीती दो जुलाई को खागी ओयल से कन्नौज के लिए कावंड यात्रा निकली थी। वहां से आकर रात हरगांव सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर रूकी थी। सोमवार प्रातः मेंढक मंदिर ओयल जा रही थी तभी कांवर यात्रा मे चल रहे अनूप कुमार उम्र लगभग 48 पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी खागी ओयल को परिवहन निगम की अनुबंधित बस जो कैंसर बाग लखनऊ से लखीमपुर जा रही थी। उसने बेनी राजा दशरथ पुर गांव के सामने कुचल दिया। जिससे मृतक का सिर फट गया और मौके पर ही मृत्यु हो गई । लगभग तीन सौ कांवरियो ने सड़क जाम कर दी। जिससे यातायात प्रभावित हुआ और किलोमीटरों लंबा जाम लग गया सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर प्रकरण को शांत कराया तथा उचित मुआवजा दिलाने की बात कही रोडवेज बस चालक और परिचालक को कब् !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button