Uttar Pradesh News राजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी वरिष्ठ अतिथियोँ का माला पहनाकर स्वागत किया, तथा मौजूद कई अधिवक्ताओं द्वारा राजेश त्रिपाठी को भी उनके नए चैंबर के उदघाटन अवसर पर बधाई दी गई ।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
जिला एवम सत्र न्यायालय इटावा कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवम पूर्व महामंत्री डीबीए इटावा राजेश कुमार त्रिपाठी के आज, डीबीए कैंपस इटावा चैंबर न०1 के नए अधिवक्ता कार्यालय का उदघाटन कचहरी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र किशोर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डीबीए शांति स्वरूप पाठक , वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कक्ष का उदघाटन किया । वहीं राजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी वरिष्ठ अतिथियोँ का माला पहनाकर स्वागत किया, तथा मौजूद कई अधिवक्ताओं द्वारा राजेश त्रिपाठी को भी उनके नए चैंबर के उदघाटन अवसर पर बधाई दी गई । वहीं राजेश कुमार त्रिपाठी ने सभी मौजूद वकीलों को मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से – एडवोकेट अवधेश मिश्रा, डीडी मिश्रा, अवधेश तिवारी, दिनेश चंद्र द्विवेदी, अशोक चौधरी, अधिवक्ता आदित्य मोहन शर्मा, कृपा नंद वाजपेई, घनश्याम वाजपेई, रमन त्रिपाठी, विकास वाजपेई, गौरव श्रीवास्तव, सहित कई अधिवक्ता जन मौजूद रहे।



Subscribe to my channel