उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मिशन शक्ति : महिलाओं बालिकाओ को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन का पढ़ाया पाठ

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं / बालिकाओं को जागरुक करने व महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण करने के संबंध में ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप + मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों / स्कूलों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिला / बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल के आयोजन करने की शुरुआत की गई है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। इसी क्रम थाना रामपुर मथुरा महिला सुरक्षा पुलिस दल द्वारा मिशनशक्ति अभियान के तहत ग्राम बसंतपुर व रानी सरस्वती विद्या मंदिर में महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों,हेल्पलाइन नम्बरों 1090,112,181 आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button