उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

रिपोर्टर अशोक कुमार अमेठी उत्तर प्रदेश
अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज जामों रोड केंद्रीय मंत्री वा सांसद अमेठी स्मृति ईरानी के कैंप कार्यालय के बगल अज्ञात वाहन की टक्कर से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मृत्यु हो गई। राहगीरों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग को देनी चाही,लेकिन वेबसाइट या गूगल पर वन विभाग का सीयूजी नंबर ना होने के कारण सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बड़ी खोजबीन के बाद वन विभाग के किसी अधिकारी का प्राइवेट नंबर मिला जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी गई मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और अपने साथ ले गए।



Subscribe to my channel