उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News किशोर सहित तीन बाइक चोर दबोचे, छह चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी  शहर कोतवाली थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक किशोर सहित तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनो के कब्जे से चोरी की आधा दर्जन बाइक बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों ने बताया की वह जिला अस्पताल से बाइक चोरियो की घटनाएं करते थे और उन्हे दूसरे जिलों में ले जाकर बेच देते थे सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया की थाना शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के नेतृत्व में मिनर्वा चौकी पुलिस बल के साथ गत दिवस वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए जिन्हे रोक कर पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की यह बाइक चोरी की है और वह बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है पुलिस ने उनकी निशान देही से पांच और चोरी की बाइक बरामद कर ली बरामद की गई बाइक में अधिकतर बाइक जिला अस्पताल से चोरी की गई बाइक है। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम वसीम उर्फ गोलू, अजीम उर्फ अज्जू, राज अहिरवार समस्त निवासी ग्राम खेलार हाल निवासी हैवत मार्केट बताया। पकड़े गए चोरों में एक किशोर है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button