IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 बोरी कद्दू के बीज व पिकअप वाहन बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी/मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण मे दिनांक 29.08.2026 को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं गश्त के दौरान से 41 बोरी कद्दू का बीज लावारिस अवस्था में तथा 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP70GT0978 बरामद किया गया। बरामद माल को नेपाल राष्ट्र ले जाने हेतु रखा होना बताया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर कस्टम एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।


बरामदगी का विवरण
1. 41 बोरी कद्दू का बीज (लावारिस)
2. 01 अदद पिकअप वाहन संख्या UP70GT0978
बरामदगी करने वाली राजस्व टीम
1. श्रीमान उपजिलाधिकारी नौतनवा
2. तहसीलदार महोदय नौतनवा
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 अभिषेक जायसवाल
2. का0 ब्रजेश कुमार
बरामदगी करने वाली एसएसबी टीम
1. निरीक्षक अभिषेक कुमार
2. मु0आ0 ना0डी0 रामतिलक मौर्य
3. का0 ना0डी0 अनुज कुमार
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु महराजगंज पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। अवैध तस्करी के विरुद्ध महराजगंज पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनपद की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button