Uttar Pradesh News “वार्ड बना कीचड का डंपिंग ग्राउंड जनता हुई परेशान”
पानी की निकासी के लिए बने नालो पर कर दिया गया अतिक्रमण बेच दिया गया तो मै क्या कर सकता हूँ वार्ड.54 सभासद

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 54 सितारा मस्जिद रोड बना कीचड का डंपिंग ग्राउंड अधिकारी व सभासद मोहदय बेखबर, जी हां लोनी नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 54 का मुख्य मार्ग पानी की निकासी ना होने की वजह से और समय पर नाले की सफाई न होने की वजह कीचड से भरा हुआ है जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यहां तक कि आने जाने वाले व्यक्ति जो वाहन के द्वारा आवागमन कर रहे हैं वह कीचड़ में फिसल कर गिर रहे है और जख्मी भी हो रहे हैं इसकी सूचना मौजूदा सभासद को दी गई तो उनका कहना है कि मार्ग का टेंडर छूट चुका है। और करीब दो महीने लगेंगे दो महीने से पहले मैं कुछ नहीं कर सकता। जिस नाले से पानी की निकासी होती है लोगों ने उस नाले पर अतिक्रमण कर रखा है और वहां पर मकान बना रखे हैं पानी की निकासी कैसे होगी। वार्ड नंबर 54 और 55 की जनता अधिकारियों और सभासदों की कमी के चलते नरकीय जीवन जीने पर मजबूर हो रही है अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद उन लोगों पर क्या कार्रवाई करते हैं जिन लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है और नाले की जमीन को बेच रखा है क्या योगी सरकार ने भू माफियाओं पर कोई कार्रवाई भी होगी। क्या वार्ड की भोली-भाली जनता ऐसे ही कीचड़ में गिरती रहेगी और इस रास्ते से चलने पर मजबूर रहेगी।



Subscribe to my channel