अपराधउत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News सरकारीरी जमीन कब्जाने का आरोप मुकदमा दर्ज

सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे समेत नौ लोगों पर 23 दिन के बाद जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर वीरेंद्र सिंह गोंडा उत्तर प्रदेश

गोंडा जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर सरकार के निर्देश का असर दिखने लगा है पिछले दिनों सवा 3 एकड़ भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद प्रशासन ने नजूल की 3 एकड़ भूमि पर फर्जी तरीके से खरीद-फरोख्त करने के मामले में केसरगंज सांसद के भतीजे सुमित भूषण सहित आठ अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है,

भू-माफियाओ पर योगी सरकार सख्त

गोंडा के नजूल निरीक्षक की तहरीर पर नगर कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है बतादे प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर सक्त रवैया अपना रही है प्रशासन ने तहसील सदर की ग्राम पंचायत छावनी सरकार की नजूल भूमि गाटा संख्या 135/2 एकड़ व गाटा संख्या 133/1 जमीन पर बिना किसी अधिकार के बेचने के मामले में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे सुमित सिंह समेत नौ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है जमीन कुछ लोगों ने बिना किसी अधिकार व पट्टे के सुमित सिंह को बेच दिया था जबकि नजूल अभिलेख में भूमि सरकार बहादुर केसर ए हिंद के नाम से दर्ज किया गया है इस मामले में सदानंद पुत्र गोकर्ण निवासी रुद्रपुर विसेन कोतवाली नगर तथा अर्जुन प्रसाद अयोध्या प्रसाद काशीराम पुत्र सीताराम तथा उमा देवी पत्नी राम बहादुर जगदीश प्रसाद जगदेव प्रसाद वासुदेव पुत्र साधू सभी निवासी दरियापुर हरदो पट्टी जनपद गोंडा और सुमित सिंह पुत्र शशि भूषण सिंह प्रोपराइटर मेसर्स दक्षिणी इंटरप्राइजेज पर नजूल निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली में धारा 419, 420, 467,468 व 471 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button