उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News जिला खीरी में बाढ़ का खतरा: शारदा और घाघरा नदी खतरे के निशान पार, अलर्ट जारी

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के ऊपर पहुंच गया है। इससे फूलबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक इलाके में नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शारदा नदी में वनबसा बैराज से 83 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है, जिससे सभी जगह नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। उधर मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। डीएम ने भी नदी के तटवर्ती इलाके के लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। रविवार को शारदा नदी में 83 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। इससे नदी खतरे के निशान 221.70 मीटर से एक मीटर ऊपर 222.60 मीटर पर पहुंच गई है। शारदा बैराज से 142466 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। शारदा बैराज में नदी खतरे के निशान 135 मीटर के बराबर बह रही है। जबकि, गिरिजा बैराज से घाघरा नदी में 155103 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, इससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 136 मीटर से बढ़कर 137 मीटर हो गया है। उधर, पलिया ब्रिज में शारदा नदी खतरे के निशान 154 मीटर के बराबर बह रही है। रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी को अलर्ट करते हुए बताया कि शारदा नदी में ऊपर से पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान के कहीं बराबर या पार हो गया है। आशंका जताई कि बारिश भी हो रही है। ऐसे में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है, इसलिये ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ खंड ने भी चौकसी बढ़ा दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button