IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा स्वाइन फ्लू बचाव व जागरूकता अभियान

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

आज दिनाँक 29/08/26 प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन फ़तेहपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा स्वाइन फ्लू बचाव व जागरूकता अभियान पुनः चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक जी को जनपद के सभी पुलिसकर्मियों हेतु 2000,तहसीलदार राजकुमार सिंह को 150 व रजिस्ट्रार श्री अरुण मनोज प्रभाकर तिवारी को 100 सदर तहसील में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए कुल 2250 मास्क प्रदान किए गए।डॉ अनुराग ने बताया कि बदलते मौसम व वातावरण में बढ़ी उमस के चलते जुकाम,खांसी,बुखार जैसी समस्याएं इन दिनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहे तो ये फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।स्वाइन फ्लू एच1 एन1 वायरस के संक्रमण से होता है।इससे बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए,हाथ धुलते रहना चाहिए,खांसी सर्दी जुकाम होने पर व छींक आने पर मुंह में रुमाल रखना चाहिए।भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए।लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए।ऐसी तमाम बातें बताकर जागरूक किया गया।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button