Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा जिला कारागार बहराइच में रक्षाबंधन, के पावन पर्व पर बंदियों को वितरित किए फल, मिठाई व दैनिक उपयोग की सामग्री
जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.
उत्तर प्रदेशीय ह अपराध निरोधक समिति लखनऊ माननीय यशस्वी चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन पर समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, और जिला सचिव/ एवं जेल विजिटर जिला कारागार बहराइच केशव कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व एवं जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के सहयोग से 477 महिलाओं और 150 लड़के लड़कियों बन्दी भाइयों को मिलाई करके अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की इसी क्रम में जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, ने फीता काटकर कार्यक्रम को शुरू किया वहां पर उपस्थित पदाधिकारी ने भारत माता की जय वंदे मातरमका उदघोष लगाया रक्षाबंधन वाले दिन शुक्रवार को जिला कारागार बहराइच के प्रांगण में बन्दी एवं कैदियों के परिवार जनों माता बहनों साथ में आए बच्चे बच्चियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा किया गया रक्षाबंधन के पावन पर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति बहराइच के तत्वावधान में जिला कारागार बहराइच प्रांगण में कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव जिला / एवं जेल विजिटर, कार्यक्रम में उपस्थित उपसचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने कारागार बहराइच पहुंचकर बंदियों एवं परिजनों , रक्षाबंधन आई बहनों बच्चे बच्चियों को फल, केला सेब अनार मिठाई बिस्कुट कपड़े तथा दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं वितरित किया उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक, समिति की तरफ से कार्यक्रम काआयोजन करने का उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व की खुशियां उन लोगों तक पहुंचाना रहा, जो विभिन्न कारणों से अपने परिवार से दूर जिला कारागार में गरीब निरीह बंदी हैं। ज्ञातव्य हो कि अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात कर उन्हें रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं देना और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था इसअवसर पर जिला सचिव एवं जेल विजिटर जिला कारागार बहराइच केशव कुमार मौर्य , जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कशौधन , जेल अधीक्षक जिला कारागार बहराइच राजीव कुमार सिंह, ब्रह्मानंद उपाध्याय, डिप्टी जेलर हरिओम गोड़ मुन्नालाल कश्यप रणजीत सिंह, पंडित ओंकार मिश्रा, विनोद कुमार कुशवाहा रमेश तिवारी, मनीष कुमार, कश्यप नगर उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, केसरी प्रसाद सोनी संगठन मंत्री महबूब अहमद, प्रधान नानपारा पप्पू गाजी , पत्रकार सचिन विशाल विकास खंड नवाबगंज रमेश कुमार मिश्रा , नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान , जिला संगठन मंत्री मोहसिन मलिक, सदस्य शाहिद, सहित जिला, तहसील एवं नगर इकाई के पदाधिकारी व सदस्य दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारी उप जिला सचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने संबोधित करते हुए आए हुए वहां पर सम्मानित पदाधिकारी एवं अधिकारियों से कहा अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं आपको बताते चलें कि अपराध निरोधक समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के साथ मानवीय संवेदनाओं को साझा करना है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक सीमित के द्वारा प्रत्येक वर्षों से सभी प्रमुख पावन पर्वों के शुभ अवसर पर जिला कारागार बहराइच में महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाता है, ताकि उन्हें भी त्योहार की खुशियों का अहसास हो सके कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार प्रशासन की तरफ से भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। उपस्थित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह आयोजन करके सामाजिक एवं मानवीय सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Subscribe to my channel