IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी पकड़े, चोरी शुदा पांच बरामद।

 दो दोस्तों को कैंट में काम करने जाना था साघन ना मिला तो जिन्दल पुल के नीचे से बाइक चुराई।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार सीआईए टीम ने जिन्दल पुल के नीचे बनी पार्किंग से बाइक चोरी के मामले में दो दोस्त दाहिमा वासी कपिल उर्फ घनी और लाडवा वासी दीपक को गिरफतार किया है। इस मामले में जून माह को केस दर्ज हुआ था। एएसआई सुभाष ने बताया कि राजीव नगर वासी मोहित ने 9 जून को जिन्दल पुल के नीचे पार्किंग से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। इस मामले की जांच कर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफतार किया है। ये आरोपी हिसार केंट में काम करते हैं। गांव से केंट जाने के लिए बाइक की जरूरत थी। इसके लिए बाइक चुराई थी।जिसकी आदत लग गई। एक के बाद बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। इन्होंने चोरी शुदा बाइक को बेचने की काफी कोशिश की थी लेकिन बिना पेपर के नहीं बेच सकें। आरोपियों को अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। चोरी की पांच बाइक बरामद कर ली है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button