Uttar Pradesh News : राधानगर पर श्री विनय सिंह पुत्र स्वर्गीय राजकुमार सिंह निवासी ग्राम फुलवामऊ, थाना राधानगर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई।
ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना राधानगर पर श्री विनय सिंह पुत्र स्वर्गीय राजकुमार सिंह निवासी ग्राम फुलवामऊ, थाना राधानगर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार दिनांक 03 अगस्त 2026 को उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी गुड़िया द्वारा उनके 06 वर्षीय पुत्र शुभ के दोनों पैरों को गरम चाकू से दागकर चोट पहुंचाई गई। विरोध करने पर उनकी माता के साथ भी मारपीट की गई तथा बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों द्वारा उसे बाहर निकाला गया तथा डायल-112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राधानगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री ज्ञान प्रकाश राय की बाइट।


Subscribe to my channel