Madhya Pradesh News : केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 59 प्रभावित व्यक्तियों को 7.37 करोड़ की राशि स्वीकृत ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के 3 प्रभावितों के लिए 16.81 लाख की राशि भी स्वीकृत
कलेक्टर मृणाल मीणा ने पदभार ग्रहण करते ही पात्र व्यक्तियों को स्वीकृत की राशि
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर छतरपुर मृणाल मीणा द्वारा पदभार ग्रहण करते ही केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों के व्यक्तियों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी प्रक्रिया के तहत बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार परियोजना से संबंधित पांच ग्रामों के 59 व्यक्तियों के लिए कुल 7 करोड़ 37 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। ग्रामवार स्वीकृति के अनुसार सुकवाहा के 16 व्यक्तियों के लिए 2 करोड़, ढोढ़न के 3 व्यक्तियों के लिए 37.50 लाख, खरयानी के 20 व्यक्तियों के लिए 2.50 करोड़, भौरखुवा के 11 व्यक्तियों के लिए 1.37 करोड़ तथा कदवारा के 9 व्यक्तियों के लिए 1.12 करोड़ 50 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत टिकुरी ग्राम के 3 पात्र व्यक्तियों के लिए 16 लाख 81 हजार 745 की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार दोनों परियोजनाओं को मिलाकर कुल 62 व्यक्तियों के लिए 7 करोड़ 53 लाख 81 हजार 745 की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि परियोजना से प्रभावित लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रदान की जाएगी।


Subscribe to my channel