IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News बीजेपी ने लांच की चुनावी घोषणापत्र से जुड़ी सुझाव पेटी:90 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी पेटी; वॉट्सएप पर भी लोग बताएंगे सरकार से क्या चाहिए

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र से जुड़ी सुझाव पेटियां लांच की गई।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र से जुड़ी सुझाव पेटियां लांच की गई। सुझाव पेटियों को छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाई जाएंगी। इसमें आम लोग घोषणापत्र से जुड़े सुझाव इसमें दे पाएंगे। भाजपा ने इसी के साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर भी लॉन्च किया है जिसमें लोग अपने सुझाव सीधे बीजेपी को भेज पाएंगे। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग जिलों से आए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने यह सुझाव पेटियां सौंपी अब यह पेटियां अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी। घोषणा पत्र लांच करने के कार्यक्रम में बनाए गए मंच के मुख्य पोस्टर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भी दिखाई दी।

क्या बोले घोषणा पत्र समिति के प्रमुख विजय बघेल

घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि हर वर्ग नाराज रहा। 5 सालों तक धरना स्थल पर उन्होंने वक्त बिताया अपनी मांग रखी, चाहे कर्मचारी आंगनबाड़ी हो, न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी हर वर्ग लगातार हड़ताल में रहे, उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा करेगी। इस विश्वास के साथ हम घोषणापत्र बना रहे हैं। हमारे किसान भाई, भुइंया के भगवान किसान को कहा जाता है।

विजय बघेल ने कहा, किसान हमारे भगवान हैं। आज वर्तमान में केंद्र सरकार के माध्यम से कई प्रकार की योजना किसान के लिए चल रही हैं। जोकि राज्य सरकार नहीं दे रही हैं। उससे 4 गुना ज्या !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button