Chhattisgarh News : श्रीमती काजल साहू का जन्म 14 जून 1999 को हुआ। उन्होंने M.Sc. Electronic Media की शिक्षा प्राप्त की है।
अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
काजल साहू के पिता श्री राजेंद्र साहू एवं माता श्रीमती ईश्वरी साहू हैं। उनका विवाह श्री सोमदत्त साहू के साथ हुआ है। उनके पुत्र रुद्रांश साहू उनके जीवन की खुशियों और प्रेरणा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। परिवार के प्रति अपने दायित्वों के साथ-साथ वे अपने कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही हैं।
वर्तमान में काजल साहू आकाशवाणी रायपुर एवं दूरदर्शन केंद्र रायपुर में नैमित्तिक उद्घोषिका हैं। हाल में आई छत्तीसगढ़ी फिल्म भुइयां में उन्होंने वॉयस डबिंग का काम किया है, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में वे अपनी जिम्मेदारियों को लगन, कुशलता और समर्पण के साथ निभा रही हैं।
सरल, सौम्य, कर्मठ एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की धनी काजल साहू ने कम उम्र में ही अपनी मेहनत और योग्यता से एक सम्मानजनक पहचान बनाई है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि शिक्षा, मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
वर्तमान पता: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बोरियाकला, रायपुर, छत्तीसगढ़।




Subscribe to my channel