Madya Pradesh News : सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश का किया जा रहा टीकाकरण
दबोह में लंपी वायरस को लेकर पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
भिण्ड/ भिंड जिले में लंपी वायरस का क़हर का समाचार नीरज शर्मा द्वारा मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया गया था जिस पर विभाग की टूटी निंद्रा दबोह नगर में लंपी वायरस के खतरे को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को इस संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर आवारा गायों को चिन्हित किया और उन्हें लंपी रोधी टीके लगाए।
टीकाकरण के साथ-साथ टीम ने स्थानीय पशुपालकों को पशुओं की नियमित साफ-सफाई रखने, स्वास्थ्य की निगरानी करने और लंपी के लक्षणों के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक भी किया।डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गोवंश को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों व पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी भी मवेशी में बीमारी के लक्षण नजर आएं, तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते उपचार कर संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इस विशेष अभियान में नीतेश माहौर, मनीष परिहार (मैत्री), जगम्यंक दोहरे (मैत्री) और कैलाश कुशवाह (मैत्री) ने सक्रिय भूमिका निभाई। गोवंश की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम की स्थानीय पशुपालकों और गोप्रेमियों ने सराहना की।




Subscribe to my channel