Rajasthan News लोकेशन 10 KSD मोकमवाला रायसिंहनगर जिला श्रीगंगानगर रिपोर्टर गोपी बेनीवाल
संस्था प्रधान के जुनून मेहनत और स्टाफ की मेहनत ने बदल दी सरकारी स्कूल की काया

रिपोटर गोपी बेनीवाल अनुपगढ़ राजस्थान
कुछ हटकर नजर आता है यह विद्यालय सरकारी विद्यालय का नाम आते ही जेहन में टूटी-फूटी बिल्डिंग छतों से टपकता पानी और बेहाल व्यवस्था ही नजर आती है लेकिन तहसील मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र के गांव 10 KSD मोकमवाला में एक ऐसा विद्यालय है जो इन दिनों चर्चा में है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मौकमवाला के प्रधानाध्यापक मुकेश जी मीणा और उनके स्टाफ साथियों ने ग्रामीणों के सहयोग से 5 वर्ष से कम समय में स्कूल की काया ही बदल दी शिक्षण संस्कार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए काम दूसरे स्कूलों के लिए मिसाल बन चुके हैं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकमवाला जर्जर अवस्था में था जिसकी वजह से नामांकन भी घट रहा था ऐसे समय में मई 2016 में प्रधानाध्यापक मुकेश जी मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया इसके साथ ही विद्यालय के दिन बदलने लगे मीणा जी ने बताया की विद्यालय के स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से कायाकल्प का बीड़ा उठाया इसके बाद स्टाफ साथियों सरपंच और ग्रामीणों और गांव के युवा साथियों के सहयोग से विद्यालय का कायाकल्प कर दिया पीने के पानी के लिए वाटर कूलर डिजिटल शिक्षा के लिए एलईडी प्रोजेक्ट इसके साथ ही संपूर्ण विद्यालय का रंग रोगन आकर्षक शिक्षा सहायक प्रणाली और दीवारों पर लेख लिखवाया स्कूल भवन पर अंकित है प्रेरक संदेश पौधारोपण के साथ-साथ स्कूल भवन का रंग रोगन करवा कर सूरत बदलने के साथ ही दीवारों पर आकर्षक ढंग से बालिका शिक्षा पर्यावरण शिक्षा स्वास्थ्य वह स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किए गए बिजली जाने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसलिए डबल बैटरी इनवर्टर की व्यवस्था की गई खास बात यह है स्कूल के बदलते स्वरूप को देखते हुए अभिभावक भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं
प्रधानाध्यापक मुकेश जी मीणा ने बताया कि विद्यालय के प्रति समर्पण त्याग विद्यालय के प्रति लगन जोश और जज्बा तारीफ ए काबिल है ग्रीष्मावकाश में भी लगातार विद्यालय में जाकर विद्यालय की सेवा कर रहे हैं अनुकरणीय है अपने कार्यकाल में इन्होंने विद्यालय की कायापलट कर दी नामुमकिन कुछ भी नहीं प्रधानाध्यापक मुकेश जी मीणा जिस स्थान पर हम काम करते हैं उसे अपना मान कर काम किया जाए तो नामुमकिन कुछ भी नहीं जब मैंने इस स्कूल का कार्यभार संभाला तो मेरे पूजनीय माता जी पिता जी के आशीर्वाद से मन में यह चाह थी कि जहां काम कर रहा हूं उस स्थान के लिए कुछ कर सकूं और परिणाम आपके सामने हैं भामाशाह की मदद ली गई स्टाफ ने भी दिया योगदान स्कूल की दशा सुधारने के लिए भामाशाह की मदद के साथ साथ खुद मीणा जी वह समस्त स्टाफ ने भी पैसा खर्च किया मीना जी ने बताया कि पूरे स्कूल का रिनोवेशन किया गया इस काम में भामाशाह की मदद ली गई विद्यालय का स्टाफ और संस्था प्रधान खुद मीणा जी भी पीछे नहीं रहे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए स्कूल में पौधे भी लगाए गए जिससे स्कूल में हर तरफ हरियाली है इच्छा शक्ति से ही बदल दी तस्वीर शिक्षक अगर चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकता है ऐसा ही कुछ मोकम वाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मुकेश जी मीणा और समस्त स्टाफ ने विद्यालय की तस्वीर बदल दी स्कूल और शिक्षा व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ सरकारी स्कूल का कायापलट कर दिया !


Subscribe to my channel