ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने रोडवेज़ एमडी से की क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाक़ात

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

विधायक रामलाल शर्मा ने आज राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डीडेल से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाक़ात की। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीडा, विजयसिंहपुरा और किशनमानपुरा में बस सेवा संचालित थी, जिसे बंद कर दिया गया। उक्त बसों के बंद होने से यहाँ के स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इन बसों को उन्होंने शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने चौमूँ बाईपास से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरु, झुझुनूँ आदि की सीधी निकल जाने वाली बसों को चौमूँ बस स्टैंड होते हुए निकालने की भी माँग की, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। इस पर प्रबंध निदेशक नथमल डीडेल ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button