ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रतिभागियों को धोरीमना एसडीएम ने जयपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के आदेशानुसार गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी सम्मेलन के लिए मंगलवार को धोरीमना उपखंड कार्यालय से जयपुर प्रशिक्षण हेतु गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थीयो को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह प्रशिक्षण पिछले 2 दिन से अलग-अलग संभाग के हिसाब से चल रहा है 1 अगस्त 2023 को उदयपुर, कोटा, भरतपुर, तथा बीकानेर संभाग तथा 2 अगस्त 2023 को जयपुर, जोधपुर तथा अजमेर संभाग के जिलों के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जाएगा। जयपुर एक बिरला ऑडिटोरियम जयपुर नियत होगा। इस कार्यक्रम में जिला स्तर एवम ब्लाक स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके प्रतिभागियों में से प्रत्येक जिले में से 100 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जाएगा। कार्यक्रम संभागवार एक दिवसीय गैर आवासीय रहेगा। धोरीमना, गुडामालानी, धनाऊ, फागलिया, सेड़वा, आडेल, चौहटन के गांधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी धोरीमना उपखंड कार्यालय से रवाना हुए। इस मौके पर धोरीमना उपखंड अधिकारी लाखाराम बाना, धोरीमन्ना उपखंड संयोजक दिनेश कुलदीप,पूर्व अतिरिक्त विकास अधिकारी हेमाराम, रोहिला सरपंच किशनाराम,नारायण, धोरीमन्ना उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा,तुलछाराम अहम्पा , भगवानाराम लोल, मुनेश पुनड पुनड मिठडा खुर्द,आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button