उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News अवैध रूप से ले जा रहे 1.236 किग्रा0 यारसा गंबू के साथ कोतवाली जौलजीबी पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने 02 लोगों को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त एक मो0सा0 भी की सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक- 31.08.2023 को क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल पर चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल नम्बर UK04P 5134 को रोककर चैक किया गया, जिसमें दो लोगों क्रमशः कल्याण पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी बूंदी तहसील धारचुला पिथौरागढ़ उम्र 50 वर्ष तथा कमल सिंह डडाल पुत्र हसि डडाल निवासी दुहू 2 हिकिला जिला दार्चुला उम्र 43 वर्ष को क्रमशः 594 ग्राम व 622 ग्राम (कुल 1.236 कि0ग्रा0) अवैध यारशा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 26/41/42 वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मोटर साईकिल को भी सीज किया गया।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी श्री संजीव कुमार, हे0 का0 अशोक कुमार, का0 चालक महेश सिंह ।
वन विभाग टीम- वन दरोगा तेज सिंह, वन वीच अधिकारी अशोक पाल, वन उपज जाँच चौकी श्रमिक बहादुर सिंह धामी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button