उत्तरप्रदेशराजनीति
Uttar Pradesh News जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने नगर पालिका परिषद सदर के कान्हा गौआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने नगर पालिका परिषद सदर के कान्हा गौआश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा नही पाये जाने पर निजी कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि गौवंशो के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाय।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर को निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत खाली जमीन का चिन्हांकन करते हुए गौवंशो हेतु हरे चारे की बुआई करायी जाय, जिससे कि गौवंशो को हरे चारे की उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि गौशाला में स्वच्छ पीने के लिए पानी, नियमित साफ सफाई करायी जाय और छोटे पशुओं को बड़े व झगड़ालू पशुओं से अलग रखा जाय।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर सहित संबंधित उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel