ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में हजारो की संख्या में सचिवालय घेराव में पहुँचे कार्यकर्ता

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट, प्रदेश में बढ़ रही बच्चियों के साथ दरिंदगी और बलात्कार की घटनाएँ- रामलाल शर्मा

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य सरकार के कुशासन के ख़िलाफ़ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम में आज चौमूँ विधानसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर पहुँचें। विधानसभा क्षेत्र चौमूँ से ग्राम पंचायतों और नगर के वार्डो में घेराव में जाने के लिये बसों एवं गाड़ियो की व्यवस्था कि गई थी। क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर घेराव में कूच करने के लिए बसों, गाड़ियो और निजी वाहनो से हज़ारो की तादाद में जयपुर पहुँचे। इस दोरान विधायक रामलाल शर्मा द्वारा नख़राली ढाणी, जेतपुरा में भोजन के पेकेट, पानी की बोतल आदि की व्यवस्था घेराव में जाते समय की गई। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, प्रदेश में आज एक भी ऐसा जिला नहीं है जहाँ रोज़ मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी या बलात्कार की घटनाएँ घटित नहीं हो रही हो। प्रदेश में लूट और फ़ायरिंग की घटनाएँ भी आज आम बात हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी बिना सरकार और पुलिस के डर के अपराधों को कारित करने का काम कर रहे हैं। आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के ज़रिए कांग्रेस सरकार के कुशासन के ख़िलाफ़ एक मुहिम को चलाया गया है जो कांग्रेस सरकार के ताबूत में आख़िरी कील ठोकने का काम करेगा। उन्होने साथ ही जयपुर घेराव में पधारे तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button