खेलमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर इशिता अग्रवाल को मिला गोल्ड मेडल

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित

✍️रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी छतरपुर मध्य प्रदेश

छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल उपस्थित रहे जिनके द्वारा दीक्षांत समारोह के मंच से प्रख्यात गुरु मनोज अग्रवाल जी की बेटी इशिता अग्रवाल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह मेडल इशिता को बीकॉम फाइनल ईयर में टॉप करने पर सम्मान स्वरूप दिया गया है। मंच से सम्मानित होने के बाद बेहद प्रफुल्लित इशिता अग्रवाल ने बताया कि इस गोल्ड मेडल के असली हकदार गुरुजन और माता-पिता है जिनकी शिक्षा और मार्गदर्शन की बदौलत आज इतने बड़े मंच से उनका सम्मान हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button