ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News :फतेहपुर जिले में विशिष्ट अतिथि के दौरे को लेकर तैयारीयों का जायजा

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जिले में विशिष्ट अतिथि के दौरे को लेकर तैयारीयों का जायजा,पुलिस महानिरीक्षक,प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा सहित जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित पशुधन एंव दुग्ध विकास विभाग राज्यमंत्री कृष्णा पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक अयाहशाह विकास गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण,सुरक्षाको लेकर कड़े इंतजाम।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, आगमन एवं निर्गमन मार्गों, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सभी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button