उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शाला में छात्र को सांप ने काटने की खबर दिखाने पर पत्रकार पर भडकी महिला शिक्षिका,

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

सागर जिले की राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला जरुवाखेड़ा में 27 जुलाई को शाला के कमरे में प्रवेश करते समय कक्षा छठवीं के छात्र कमलेश प्रजापति को सांप ने पैर में काट लिया था, जिसका समाचार स्थानीय सभी अखबार एवं चैनलों मे प्रकाशित हुआ था, जिससे छात्र को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पत्रकार अशोक पटेल ने भी समाचार प्रकाशित किया जिस पर शाला में पदस्थ महिला शिक्षका नीलिमा तिवारी कमरे से बाहर आए और समाचार प्रकाशित करने पर भडकने लगी,पूरा मामला आंगनबाडी के कमरे में लम्बे समय से काला जहरीला साफ दिवाल की दरार मैं रहता है है,जिससे देखने सरपंच सचिव के साथ आंगनबाड़ी में पत्रकार साथी अशोक पटेल भी गए,और सरपंच ने शाला शिक्षक से मरम्मत करने की बात कहते हुए वापिस लौट ही रहे थे,की अचानक शाला के कमरे से महिला शिक्षिका निलीमा तिवारी आए और समाचार को लेकर भडकने लगी,कहने लगी हमे ना दिखाओ पत्रकारिता हम सब जानते है,बगैर पूछे कैसे आते हो स्कूल में, जिसे साला प्राचार्य एमएस गौड ने मैडम के लिए काफी समझाया लेकिन वह स्कूल कमरे में जाने को तैयार नहीं हुई,और लगातार समाचार के लेकर बहिस करती रही,स्कूल में आने से पहले लिखित लेकर आओ,आपने कैसे लगाया झूठा समाचार,जिसका एक विडियो भी है,जब की छात्र और परिजनों ने शाला शिक्षकों पर ध्यान नही देने के आरोप विडियो मे लगाए है, जिसकी जानकारी पत्रकार ने दूरभाष के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक एवं संकुल प्राचार्य व्ही ठाकुर को अवगत कराकर कार्यवाहि की मांग की है,गौरतलब ही की 27 जुलाई को कक्षा छठवीं का छात्र कमलेश प्रजापति को शाला मे सांप ने काट लिया था, जिसे परिजन इलाज के लिए मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे,जिसमे छात्र सहित परिजनों ने शाला शिक्षकों की लापरवाही बताते हुए बताया था कि जब छात्र को सांप ने काटा उस समय सभी शिक्षक वही खड़े होकर बात कर रहे थे मैं चिल्लाता रहा लेकिन शिक्षकों ने हमारी नहीं सुनी और उसके दोस्त उस बच्चे को लेकर राय साहब के यहां पहुंचे जहां बच्चों ने उनके माता-पिता को जानकारी दी, और आनन-फानन में मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिला अस्पताल इलाज हेतु निकले हुए थे,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button