ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व को लेकर बैठक का हुआ आयोजन,

 कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाकर जिम्मेदारियां हुई तय

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को तहसील कार्यालय के सभागृह में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमे सभी विभाग के ब्लाक स्तर के अधिकारी, चौमहला गंगधार के सरपंच प्रतिनिधि सरकारी व निजी स्कूल अध्यापक तथा सीनियर विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। बैठक में चर्चा कर निर्णय हुआ की स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को हर्ष उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर अलग अलग विभागो को जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 अगस्त दिन सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8 बजे झंडा फहराया जाएगा। उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार प्रांगण में मनाया जाएगा। जहा सुबह 8.30 बजे उपखंड अधिकारी झंडा फहरा कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन,सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्काउड गाइड द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में प्रतिभावन छात्र छात्राओं ,सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालो को उपखंड स्तर पर सम्मानित किया जावेगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मानित किए जाने हेतु क्षेत्र के सभी विभागों में उत्क्रष्ट कार्य करने वालो व प्रतिभावन छात्र छात्राओं की सूची 7 अगस्त तक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक गंगधार को देने को निर्देशित किया। उसके बाद चयन कमेटी द्वारा नाम का चयन किया जायेगा। सभी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अलग अलग कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई।सांस्कृतिक, देशभक्ति कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला के प्रधानाचार्य कालूराम शर्मा की देखरेख में तैयार होगे, शारीरिक शिक्षकों द्वारा परेड व व्यायाम प्रदर्शन की तैयारी करवाई जाएगी व सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार रहेगा। बैठक में उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, उप पुलिस अधीक्षक बृजमोहन मीणा,विकास अधिकारी भानु मौर्य, तहसीलदार सुनील जंगम, नायब तहसीलदार मोहनलाल ,मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद वर्मा ,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार व चौमहला प्रधानाचार्य, कालूराम शर्मा,राहुल कुमार मीणा,सरपंच प्रतिनिधि अशोक भंडारी, ग्रेन व्यापार संघ अध्यक्ष मनोहर लाल ओसवाल,व्यापार महासंघ सयोजक दिलीप जैन,खाद्य किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पिछोलिया,अनाज व्यापार संघ उपाध्यक्ष पकंज नवलखा,जगदीश अग्रवाल, सलामत अली फोजदार, काना राठौर, विष्णु मांदलिया, अजय धींग,सुनील जैन, अमित अग्रवाल, व्याख्याता ओम प्रकाश शर्मा, प्रधानाध्यापक कुमोद शर्मा, कानूनगो गणेशराम चिरोलिया सहित विद्युत, जलदाय विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी व सरकारी व निजी विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वही उपखंड अधिकारी द्वारा जिन प्राइवेट विद्यालय के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नही रहे उनको नोटिस देने के लिए बीईईओ को आदेशित किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button