उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News डा. के एजिलरसन बने वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त, शासन स्तर से चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गया

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  1 अगस्त 2023 यूपी 112 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे डा. के एजिलरसन वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त होंगे। इसी तरह लखनऊ में तैनात पुलिस उपायुक्त विनीत जायसवाल का चंदौली एसपी के पद पर स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। शासन स्तर से चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। डा. के एजिलरसन 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी 112 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे। उन्हें वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं लखनऊ में पुलिस उपायुक्त विनीत जायसवाल के दो दिन पूर्व चंदौली एसपी के पद पर हुए स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है। भदोही एसपी अनिल कुमार द्वितीय को चंदौली की कमान सौंपी गई है। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस उपायुक्त डा. मीनाक्षी कात्यायन को भदोही का नया एसपी बनाया गया है। शासन ने अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button