Uttar Pradesh News प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरपालपुर, हरदोई विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने दयालपुर प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सीज कर दिया है | जांच के लिए दो सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है | हरपालपुर के दयालपुर में विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई थी | जांच कराने के बाद पुष्टि होने पर प्रधान मनोज कुमार, सचिव सर्वेश कुमार राणा, अवर अभियंता दीपक राजपूत के खिलाफ वसूली के निर्देश दिए गए | जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय कीर्तियापुर में टायलीकरण के कार्य, पंकज के घर के सामने से राम लखन के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य, बैकुंठ के मकान से रामलखन के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य, ओमप्रकाश के घर से पप्पू के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य, खुशीराम के घर से जयनारायण के खेत तक मिट्टी कार्य, रामानंद के खेत से अवधेश के खेत तक मिट्टी के कार्य में अनियमितता पाई गई थी | सभी के खिलाफ वसूली के निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं | जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रधान मनोज कुमार के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया है और प्रकरण की जांच के लिए परियोजना निदेशक ग्राम विकास एवं अधिशासी अधिकारी जल निगम की टीम गठित की है |


Subscribe to my channel