Uttar Pradesh News व्यवस्था में दखल दे रहे लोकपाल : सीडीओ

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई दो साल से मनरेगा लोकपाल के मानदेय को लेकर सीडीओ ने जब उनसे उपस्थित रजिस्टर व अन्य अभिलेख मांगे तो लोकपाल ने सीडीओ पर अनाधिकृत हस्तक्षेप का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की | शासन में प्रकरण जाने के बाद अब सभी की निगाहें आयुक्त के फैसले पर लगी हैं | मनरेगा के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर लोकपाल तैनात हैं | लोकपाल डॉ एके सिंह को 18 दिसंबर 2021 से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है | इधर लोकपाल के द्वारा लगातार पत्राचार किए जाने के बाद सीडीओ सामने गुरु रानी ने पत्र जारी कर उनकी उपस्थिति के लिए मनरेगा सेल में उपस्थित पंजिका रखने, लोकपाल मनरेगा के द्वारा एक माह का संभावित कार्यक्रम प्रस्तुत करने, मनरेगा की शिकायती प्रकरणों के निस्तारण की आख्या प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को उनके सम्मुख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये | इसके बाद लोकपाल ने आयुक्त ग्राम विकास को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराने व कार्रवाई की मांग की | आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया कि जिले में मनरेगा को लेकर भारत सरकार की तैयार की गई गाइडलाइन के साथ छेड़छाड़ की जा रही है | नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है | स्थलीय जांच व विभागीय भ्रमण के लिए कोई वाहन नहीं दिया जा रहा है | जबकि इसका दायित्व मनरेगा जिम्मेदारों का है | लोकपाल का कोई भी सहयोगी स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया गया है | जिन प्रकरणों में परिवार दर्ज हैं | उनमें अधिकारियों के द्वारा वांछित सहयोग नहीं दिया जा रहा है | सीडीओ द्वारा यह निर्देशित करना कि लोकपाल पंजिका पर हस्ताक्षर करें, अपना मासिक भ्रमण बताएं, यह व्यवस्था लोकपाल संबंधी भारत सरकार की गाइड लाइन का खुला उल्लंघन है | उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है |
इस संबंध में सीडीओ सौम्या गुरुरानी का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशों का शासनादेशों में किसी तरह की छेड़छाड़ ना हो, जनहित को लेकर जारी व्यवस्था में उद्देश्यों की पूर्ति हो, ऐसा प्रयास ही रहता है | आयुक्त के निर्देशों के क्रम में ही जिला स्तर पर जो व्यवस्था है उसके तहत ही पत्राचार किया गया है | वही डॉक्टर एके सिंह मनरेगा लोकपाल का कहना है कि जिले में लोकपाल व्यवस्था के सम्मान, समाप्त होते अस्तित्व व अवशेष भुगतान को लेकर वह संघर्ष कर रहे हैं | यदि कहीं पर कुछ गलत हो रहा है तो वह निश्चित रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं |


Subscribe to my channel