Uttar Pradesh News हरदोई सड़क हादसे में बाइक सवार को बचाने में खाई में पलटा ऑटो, वृद्ध की हुई मौत और दो की हालत गंभीर,

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
मल्लावां, हरदोई जनपद हरदोई के मल्लावां कस्बे में बाइक सवार को बचाने में ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया | हादसे में ऑटो सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है| कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायनमऊ गांव निवासी रामपाल 62 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बिहारीलाल सोमवार की दोपहर को पत्नी शिव देवी 60 वर्ष के साथ गांव से ऑटो पर सवार होकर मल्लावां जा रहे थे | ऑटो रिक्शा को उन्नाव जनपद थाना फतेहपुर चौरासी निवासी जितेंद्र 28 वर्ष पुत्र रामेश्वर चला रहा था | मल्लावां क्षेत्र के मेहंदी घाट रोड पर धनतलिया के निकट बाइक को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया | इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया | घायल शिव देवी और जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है | मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया | घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए | मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है जिन का रो रो कर बुरा हाल है | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है |


Subscribe to my channel