उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर मां चोरियों का किया खुलासा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

 सांडी, हरदोई   सांडी पुलिस ने थाना क्षेत्र में दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच वारदातों का खुलासा किया है | यह अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी करते थे | एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को बाइक पर सवार दो लोग सांडी सराफा मार्केट में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी | बघौली रोड ईट भट्टा के निकट भीखपुर गांव की तरफ जाते वक्त सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी अतुल व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया | इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं | इनके पास में मिले झोले से 25 जोड़ी पायल सफेद धातु, चार बच्चों के कड़े, 70 बिछिया, 34 हाय, 23 पायल के लाक, हुक, 30 घुंघरू, 45 सेंटीमीटर तार, 4 पीली धातु के आर्टिफिशियल हार, 17 चैन, 2 चूड़ी, 13 कान की बाली, 9 झुमकी, 4 झाले, एक सोलर पैनल 110 वाट, 1झेनी, हथोड़ा व 6050 रूपये बरामद हुए हैं | एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह दिन में बाइकों से ताला बंद मकानों की तलाश करते थे | फिर रात में मौका पाकर चोरी करते थे | दुकानों में सेंधमारी करके भी चोरी करते थे | तलाशी में बरामद जेवरात सांडी, लोनार, सवायजपुर व माधव गंज थाना क्षेत्र से चुराए हैं | 23 फरवरी को सवायजपुर मेन मार्केट में सर्राफा की दुकान में नकब लगाकर चोरी की थी | 16 अप्रैल को माधवगंज थाने के क्योंटी ख्वाजीपुर में घर में घुसकर आभूषण व नकदी चोरी की थी | 16 जून को सवायजपुर में मेन मार्केट में स्टेशनरी की दुकान में नकब लगाकर, 14 जुलाई को लोनार थाना के कस्बा जगदीशपुर में करौली ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी | 27 जुलाई को सांडी में सर्राफा की दुकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास कर रहे थे | अतुल की निशानदेही पर उनके घर से चोरी किया गया सोनल पैनल भी बरामद कर लिया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button