उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शराब के नशे में एक्सरे टेक्नीशियन ने मरीजों के साथ की गाली गलौज, वीडियो वायरल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरपालपुर, हरदोई   जनपद हरदोई के हरपालपुर सीएचसी में नशेबाज एक्सरे टेक्नीशियन ने सोमवार को जमकर बवाल काटा | एक्स-रे के लिए आए मरीज व तीमारदारों को गाली गलौज किया | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | इंडियन क्राइम न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है | हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल से तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन हिमांशु तिवारी पर मरीजों ने गाली-गलौज और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है | सोमवार को एक्सरे के लिए आए मलौथा गांव निवासी जय शंकर सिंह, छोटे कुशवाहा, रानी खेड़ा गांव निवासी उमेश सिंह ने बताया एक्सरे टेक्नीशियन ने एक्स-रे के एवज में प्रत्येक मरीज से सौ -सौ रूपये की मांग की | रुपए न देने पर मरीजों को गाली गलौज कर भगा दिया है | अस्पताल में मौजूद तीमारदार और मरीजों के मुताबिक एक्स-रे टेक्नीशियन नशे में धुत था | जो कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को गाली गलौज कर रहा था | स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उसे संभाल कर गाड़ी में बैठा कर घर वापस भेज दिया | उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | नशेबाज एक्सरे टेक्नीशियन की करतूत से पूरा स्वास्थ्य महकमा शर्मसार हो रहा है | चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार वर्मा ने बताया कि पूर्व में भी एक्स-रे टेक्नीशियन हिमांशु तिवारी की कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं | इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button