उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सावधान आप कैमरे की नजर में हैं।समाजसेवी हल्लू शर्मा ने लगवाए कस्बे के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बकेवर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सहायता हेतु समाजसेवी हल्लू शर्मा ने लगवाये चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे, लेकिन कैमरे में कम क्षमता का कमैरा है। एचडी कैमरों की प्रमुख स्थानों पर आज भी कमी है। विगत एक माह में हुई चोरी की घटनाओं के चलते पुलिस को लगातार परेशानी हॊ रही थी। जिस कारण कस्बे के दुकानदार भी परेशान हो गए थे। जिसके चलते अपनी सुरक्षा की दृष्टि से समाजसेवी हल्लू शर्मा द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगवाए गए। जानकारों का मानना है कि एचडी कैमरा का विजुअल तो ठीक आता है लेकिन साधारण कैमरा का विजुअल धुंधला आता है। फुटेज में अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती है। कई बार फुटेज धुंधला होने के कारण पुलिस को अनुसंधान में भी परेशानी होती है। इसका लाभ अपराधियों को मिलता है। पुलिस पकड़ से अपराधी बच जाता है। अगर देखा जाए तो सीसीटीवी कैमरा आज की जरूरत है। थाना पुलिस की दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील सराहनीय है। हालांकि, यह तभी कारगर होगी जब उच्च गुणवत्तायुक्त एचडी सीसीटीवी कैमरा लगाये जाएं। घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस की सहायता के लिए जो मुख्य चौराहे पर कैमरे लगाए गए हैं फिलहाल वो अपर्याप्त है। लोगों का कहना है कि कस्बा बकेवर में आज सीसीटीवी कैमरे की सख्त जरूरत है। विभाग को चाहिए कि कस्बे के 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर एचडी सीसीटीवी कैमरे लगने पर ही अपराध पर अंकुश लग सकेगा। की निगरानी के लिए एक अलग युनिट बनाना पड़ेगा। साथ ही कैमरे का रख रखाव भी आवश्यक है। कई बार रख रखाव के अभाव में कैमरा के लेंस पर धूल जम जाता है। इस स्थिति में फुटेज धुंधला हो जाता है और अपराधी पहचान में नहीं आते हैं। स्टोरेज पर भी ध्यान देना होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button