उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News क्षेत्रीय विधायक ने किया वृक्षारोपण, दिया वृक्ष संरक्षण करने का संदेश

मौजूद लोगों ने कुरसठ पावरहाउस के कर्मचारियों व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर पवन कुमार हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई विकास खंड माधौगंज की ग्राम सभा कुरसठ खुर्द देहात के सरदार नगर में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने वृक्षारोपण किया साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसको जीवित रखने का कार्य करे, उन्होंने बताया कि हमारा वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और उनका संरक्षण करे जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने अपनी अहम् समस्या के बारे में बताया ग्रामीणों ने बताया कि कुरसठ पावरहाउस के कर्मचारियों व वहां बैठे अधिकारी अति लापरवाही से अपने कार्य को करते हैं बताया कि बिजली बिल कम उपयोग करने के बावजूद बहुत ही अधिक आ रहा है एवम् बिजली कटौती से जनता बहुत परेशान हैं साथ ही विधुत विभाग को लेकर किसानों में भी आक्रोश देखने को मिला किसानों ने समस्या को बताते हुए कहा कि कुरसठ पावरहाउस में कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कार्य नहीं होती है कुरसठ पावरहाउस के द्वारा की जा रही लचर व्यवस्था को जल्द से जल्द सही कराने की गुहार लगाई है! इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आत्माराम पटेल, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मनोज चौधरी,सोबरन लाल, सुरेश पटेल, ब्रजेश द्विवेदी आदि सैकड़ों ग्रामीण व फ़रियाद मौजूद रहे!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button