Uttar Pradesh News गांव सुल्तानपुर आबाद के जंगल में नहर की पटरी टूट जाने से कई गांवों के किसानों की फसल जलमग्न हो गई।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश
किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ी पटरी का मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने से आक्रोश व्याप्त है। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टूटी नहर की पटरी का मरम्मत कार्य कराएं जाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। गांव सुल्तानपुर आबाद में शेखुपुरा माइनर नहर होकर गुजर रही है। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें नहर की पटरी टूट जाने से किसानों की फसल जलमग्न का पता चलने पर मामले की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। सुल्तानपुर आबाद, अम्हेड़ा, रुस्तमपुर, धनौरी आदि के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे तो उन्हें धान, बाजार, ईख आदि खड़ी, फसल जलमग्न देख आक्रोश व्याप्त हो गया और मामले की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीषपाल सिंह, जेई महकार सिंह, रामगोपाल, जगमोहन सिंह आदि ने मजदूरों द्वारा नहर की पटरी का मरम्मत कार्य शुरू कराया। मल्ली सिंह, छतरपाल सिंह, तारा सिंह, महावीर सिंह, फिरोज आदि किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी की काफी समय से सफाई व्यवस्था नहीं हुई है। जिसके चलते नहर की पटरी की जर्जर हालत का पता नहीं लग रहा है। उन्होंने नहर की पटरी की सफाई व्यवस्था कर जर्जर हालत में पड़ी हुई पटरी का मरम्मत कार्य कराएं जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीषपाल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया है।


Subscribe to my channel