उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News इलाज को तरस रही लोनी की पूजा पति की दो साल पहले हो चुकी मृत्यु

रोड एक्सीडेंट में खोया मासूम बेटा खुद भी हुई लाचार

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

मामला जनपद ग़ाज़ियाबाद के लोनी के वार्ड नं 23 कि संगम विहार कॉलोनी का है जहां पर पूजा नाम की महिला एक साल पहले किसी रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। जिसमे वो अपना एक मासूम बेटा भी खो बैठी ओर खुद भी लाचार हो गई। दो साल पहले पूजा ले पति की भी मृत्यु हो चुकी है। पूजा का कहना है कि उसके दोनों पैर व एक हाथ काम नही करता। इलाज ले लिए भी कोई मदद नही मिली। बिजली का बिल भी बहुत अधिक हो चुका है। एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से पूजा ने सरकार व लोनी के जनप्रतिनिधियों से मदद मांगते हुआ कहा है कि मेरा इलाल कराने में मेरी मदद करे और मेरे ऊपर जो बिजली का बिल है उसको माफ किया जाए। अब देखना यह है कि लाचार पूजा की कौन मदद करता है क्योंकि लोनी में कई संगठन सक्रिय है बड़े-बड़े नेताओ के खुद के हॉस्पिटल है। या फिर लोनी उपजिलाधिकारी मोहदय या ग़ाज़ियाबाद जिला अधिकारी मोहदय पूजा की इलाज करवाने में कोई मदद करते है। या फिर एक बेटी बिना इलाज के ही मरने पर मजबूर होती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button