Uttar Pradesh News बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कैथौला के एक व्यक्ति पर लगाया चोरी का आरोप फिर किया टॉर्चर।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
डिप्रेशन में आकर व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। आरोप डीवीआर चोरी का लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों में शोक मातम सा छाया हुआ है। मरने वाले युवक का नाम बॉबी है। गुलावठी क्षेत्र के गांव कैथौला उर्मिला देवी पत्नी धर्मवीर ने थाने में जाकर रिपोट लिखवाई। परिजनों ने बताया कि मेरा बेटा बॉबी जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। 26 जुलाई को बॉबी के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति सुंदर ने फोन पर ही डीवीआर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बीच सुंदर का बेटा प्रशांत व सुंदर का भाई मनोज और घर पर आ गए दोनों लोगों ने मेरे बेटे बॉबी को डराया और धमकाया कहा कि तूने मेरे डीवीआर चुराई है। तेरे खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करके तेरा कैरियर खराब कर देंगे नहीं तो हमारी डीवीआर वापस कर दो। और मेरे बेटे बॉबी को जान से मारने की धमकी भी दी। और मेरा बेटा बॉबी डिप्रेशन में आकर घर से कही बाहर चला गया। बॉबी की तलाश में परिजन बराल रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पता चला कि एक शव हुसैनपुर के जंगल में रेलवे ट्रैक पर मिला था। शिनाख्त के लिए रेलवे स्टेशन पर शव के फोटो दिखाएं। उसके बाद सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पता चला कि वहां पर रखा शव बॉबी का था। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि सुंदर, प्रशांत, मनोज गांव के ही कैथौला विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Subscribe to my channel