उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारतीय किसान मंच संगठन के जिलाध्यक्ष श्री सुनील कुमार राजवंशी ने तहसील महोली पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के किसानों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर सुभाष कुमार सीतापुर उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान मंच के प्रदेश सचिव शैलेंद्र राज ने कहा कि खुलेआम घूम रहे छुट्टा जानवर गांव से लेकर शहर तक खुद तड़प तड़प कर मरने को मजबूर हैं और दूसरी तरफ दिन रात अपनी खेतों में फसल की रखवाली करने वाले किसानों की इन्हीं छुट्टा जानवरों से अनगिनत मौतें होती रहती हैं जिसका कोई भी संज्ञान लेने वाला नहीं है!कागज़ों पर संचालित गौशालाओं में खानापूर्ति के अलावा और कुछ नहीं होता?उ०प्र० विधानसभा चुनाव की जन सभाओं में मा० प्रधानमंत्री महोदय द्वारा इस समस्या के निराकरण का वादा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया,जिसका खामियाजा आ रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा के जन प्रतिनिधियों को भुगतना होगा ! लखनऊ मंडल अध्यक्ष राम लखन राठौर ने कहा महोली प्रशासन भू माफियाओं के आगे नतमस्तक बना हुआ है यदि 15 दिनों के अंदर सभी बिंदुओं पर गहनता से कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान मंच धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिस की समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ग्राम पंचायत ढोरहा,नटोरा, बम्भोरा, चाउबिरवा, में भू माफियाओं द्वारा ऊसर बंजर वा खेल मैदान व धुरे के गड्ढे व खलिहान को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाए तहसील महोली के अंतर्गत घूम रहे आवारा पशुओं को तत्काल प्रभाव से पकड़वा कर गौशालाओं में रखा जाए व संचालित गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा पानी की उचित व्यवस्था कराई जाए।इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिँह,बीरेंद्र कनौजिया युवा जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष रामभरोसे, ब्लॉक अध्यक्ष महोली रमेश शुक्ला, एलिया अध्यक्ष अनूप कुमार,प्रमोद यादव तहसील उपाध्यक्ष, कु. जुली एलिया अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शिवप्यारी, किरण देवी, मायावती, राजकुमारी, सरोजनी मौर्या, रीतू देवी, हरीशरण, रमेश सिंह दमन कुमार, आदि भारतीय किसान मंच के पदाधिकारी उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button