ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News धोरीमन्ना उपखंड में पंचायत जाभोजी मंदिर के राजस्व गांव मायलो की बेरी में बनी कई वर्षों पुरानी जलदाय विभाग की टंकी(झर झर हालात में होने के कारण)को श्री . एस . आई . कन्स्ट्रक्शन कंपनी की टीम द्वारा गिराकर किया धाराशाही

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

धोरीमन्ना उपखंड में पंचायत जाभोजी मंदिर में राजस्व गांव मायलो की बेरी में प्राचीन टंकी लगभग सन 1982 में जलदाय विभाग द्वारा बनी हुई थी । जो क्षतिग्रस्त हालात में थी । और पास में बाबा रामदेव जी का मंदिर है । और पास से कटान (ग्रेवल सडक)मार्ग गुजरता है जलदाय विभाग द्वारा बनी टंकी झर झर हालात में होने से आने जाने वाले रहागीरो को व जान माल का खतरा रहता था । आस पास रहने वाले ग्रामीणों व बुधराम मेगवाल ने इन्डियन क्राइम न्यूज़ संवाददाता से संपर्क कर कुछ दिन पहले खबर प्रकाशित करवाई थी। खबर प्रकाशित होने पर जलदाय विभाग के अधिकारी केलाशजी वीणा ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए उक्त टंकी को निचे गिराने हेतु प्रस्ताव सरकार को भेज कर पास करवाया जिससे  एस.एल. निर्माण कंपनी की टीम द्वारा उक्त टंकी को निचे गिराकर धाराशाही किया । जिसमें बुधराम मेगवाल व गणपत बाना सहित आस पास के ग्रामीण मौजूद रहे। ओर सभी ने जलदाय विभाग के अधिकारी केलाशजी वीणा व कंपनी की टीम को धन्यवाद दिया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button