Jharkhand News मुहर्रम को लेकर राजगंज थाना अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर
जुलूस मार्गों का होगा सत्यापन, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस निगरानी

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड
राजगंज। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौरसिया ने किया। बैठक में एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम खान सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अफवाहों से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और सहयोग से ही त्योहारों का सफल आयोजन संभव है। इस अवसर पर सुबोध चौरसिया, मो. सरफराज, अजय राम, उत्तम विश्वकर्मा, नूर मुहम्मद, कौशल्या देवी, मो. परवेज अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, मो. आफताब, संजय पाण्डे समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने पंचमी से दसमी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि जुलूस मार्गों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी अखाड़ा कमेटियों की उपस्थिति में रूट निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। पुलिस प्रशासन मुहर्रम को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।




Subscribe to my channel