Uttar Pradesh News ट्रक और बस में हुआ टक्कर, ड्राइवर और खलासी घायल

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास फोरलेन पर वन वे होने के कारण ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बस में सवार ड्राइवर और खलासी बुरी तरह जख्मी हो गए ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है श्रावण महीना के होने के चलते रविवार के दिन वाराणसी गोरखपुर फोरलेंन को गाजीपुर से मरदह तक प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया जाता है और रविवार के दिन वाराणसी की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक और गोरखपुर के तरफ से आ रही बस में जोरदार टक्कर हो गया यह संयोग ही रहा कि बस में कोई सवारी नहीं थी इस घटना में बस का चालक शंभू पांडेयऔर खलासी राम आशीष शुक्ला निवासी गोरखपुर थाना गुलहरिया गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है बस और ट्रक को फोर लेन से हटाया जा रहा है।



Subscribe to my channel